सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Postmortem report confirms suicide

Deoria News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 11 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Postmortem report confirms suicide
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसके पुराने मकान में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग (लटकना) बताई गई है, जबकि परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
Trending Videos

पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कंचनपुर गांव का रहने वाला आकाश मद्धेशिया (28) पुत्र सीताराम महाराष्ट्र में पोकलेन मशीन चलाते थे। होली पर वह दो मार्च को घर आए था। सोमवार को उसका शव पुराने मकान में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज जांच में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पुलिस को मिल गई, जिसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। हालांकि, परिवार वाले इसे हत्या बता रहे हैं जबकि आकाश का ना तो किसी से कोई विवाद था और ना ही गांव में किसी से कोई रंजिश थी। मृत युवक का मोबाइल फोन पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया था। अब पुलिस कॉल लॉग और डिटेल से घटना की कड़ियां जोड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed