सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two people died when a car returning from a wedding procession collided with a tree

Deoria News: बरात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 11 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two people died when a car returning from a wedding procession collided with a tree
विज्ञापन
बरियारपुर। क्षेत्र के सोनूघाट-महुआनी मार्ग पर घटैला गाजी गांव स्थित सेमरहवा बाबा स्थान के पास सोमवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र में गई एक बरात से घर लौट रहे थे। मंगलवार सुबह राहगीरों ने दुर्घटनाग्रस्त कार देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बरियारपुर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मंगलवार को शोक में बैकुंठपुर बाजार बंद रहा।
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर-5 टोला जेठहंसी निवासी अतुल कुमार पांडेय उर्फ प्रिंस पांडेय (28) पुत्र स्व. मार्कंडेय पांडेय निवासी बैकुंठपुर बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। सठियांव थाना खुखुंदू निवासी आकाश पाल पुत्र हरिशंकर पाल उनकी दुकान पर काम करते थे। सोमवार शाम दोनों कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र में एक बरात में शामिल होने कार से गए थे। देर रात वापस लौटते समय हादसा हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि महुआनी और सोनूघाट के बीच सड़क पर गिरी पेड़ की डाल से बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। अतुल और आकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed