{"_id":"69b073977cd0bf9ea00edffa","slug":"cylinder-consumption-has-doubled-from-16000-cylinders-previously-to-30000-now-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-176657-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सिलिंडर की खपत हुई दोगुनी, पहले 16 हजार थी खपत, अब 30 हजार हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सिलिंडर की खपत हुई दोगुनी, पहले 16 हजार थी खपत, अब 30 हजार हुई
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
देवरिया शहर में रसोई गैस एजेंसी पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
देवरिया/सलेमपुर। जिले में इन दिनों रसोई गैस की खपत पहले के मुकाबले करीब दोगुनी हो गई है। पहले जहां रोजाना लगभग 16 हजार गैस सिलिंडरों की खपत होती थी, वहीं अब यह बढ़कर 25 से 30 हजार तक पहुंच गई है। बढ़ती मांग के चलते कई स्थानों पर गैस की किल्लत होने लगी है और उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
जिले में मिश्रौली, भटनी, डुमवलिया, परसिया भगौती, सहजौर और मझौली राज समेत करीब 77 स्थानों पर एचपी, भारत और इंडेन एलपीजी गैस की एजेंसियां संचालित हैं। इन एजेंसियों से उज्ज्वला योजना के करीब एक लाख 96 हजार लाभार्थियों सहित कुल छह लाख से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। बढ़ती मांग और अवैध भंडारण व कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने बुकिंग के बीच न्यूनतम 21 से 25 दिन का अंतराल तय कर दिया है। इस नए नियम का असर क्षेत्र के लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण उपभोक्ताओं को गोदामों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई स्थानों पर लोग भोर से ही गोदामों के बाहर कतार में खड़े होकर सिलिंडर का इंतजार कर रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि मजबूरी में उन्हें दूसरे कंपनियों के सिलिंडर ब्लैक में खरीदने पड़ रहे हैं। पिपरा मोहन वार्ड स्थित एचपी गैस एजेंसी के संचालक प्रियतमा गुप्ता ने बताया कि दो-चार दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। कुछ तकनीकी दिक्कतें आई हैं, जिन्हें कंपनियां दूर करने में जुटी हुई हैं। वहीं अन्नपूर्णा गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि गैस सिलिंडर की गाड़ी अनियमित रूप से पहुंच रही है, जिससे समस्या बढ़ी है। भोर से कतार में खड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलिंडर की मारामारी ने लगभग 10 वर्ष पहले के हालात की याद दिला दी है।
-- -- -- -
क्या कहते हैं लोग
पहले गैस सिलिंडर आसानी से मिल जाता था, लेकिन अब काफी परेशानी हो रही है। होली से पहले ही उनका सिलिंडर खत्म हो गया था और कई बार गोदाम पर लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाया।
मनोज कुमार गुप्ता, सलाहाबाद
-- -- -- -
सिलिंडर आसानी से नहीं मिल पा रही है। काफी पहले बुकिंग कराने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल रहा है। रसोई गैस की जमकर कालाबाजारी हो रही है।
- हर्षित कुमार, परान छपरा
-- -- -- -
कोट
गैस सिलिंडर अब बुकिंग के 21 से 25 दिन के अंतराल पर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कालाबाजारी रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है और सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलिंडर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
- संजय कुमार पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos