सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cutters will be installed on the Nadavar Ghat bridge to prevent incidents.

Deoria News: नदावर घाट पुल पर लगेंगे कटर रूकेंगी घटनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cutters will be installed on the Nadavar Ghat bridge to prevent incidents.
विज्ञापन
सलेमपुर। सलेमपुर-मझौली राज मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 727ए स्थित नदावर घाट पुल पर कटर (सुरक्षा अवरोध) लगाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह कदम पुल से नदी में कूदकर आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।
Trending Videos

निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड गोरखपुर को इस संबंध में पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। पत्र में बताया गया है कि 13 जनवरी 2026 को सलेंमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने दूरभाष के माध्यम से यह मुद्दा उठाया था कि नदावर घाट पुल से आत्महत्या की घटनाएं प्रायः सामने आ रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए पुल पर कटर लगाए जाना आवश्यक है। अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट किया है कि संबंधित पुल राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अंतर्गत आता है, इसलिए सुरक्षा अवरोध लगाने की कार्रवाई उसी स्तर से की जानी है। अब उम्मीद है कि प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेकर पुल पर कटर लगाए जाएंगे, जिससे दुर्घटनाओं और आत्महत्या की घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed