सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Disabled people displayed their talent in the exhibition and received applause

Deoria News: दिव्यांगजनों ने प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा, मिली वाहवाही

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 11 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Disabled people displayed their talent in the exhibition and received applause
जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम
विज्ञापन
देवरिया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से एक सामाजिक संगठन ने उमानगर की ओर से राज्य निधि के अंतर्गत दो दिवसीय ‘दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी’ का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने फीता काटकर किया।
Trending Videos

प्रदर्शनी में कुल 12 स्टॉल लगाए गए, जिनमें दिव्यांगजनों द्वारा तैयार हस्तशिल्प, उपयोगी उत्पादों और विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी कला और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा, स्पर्श इंटर कॉलेज लाल डिग्गी गोरखपुर के प्रधानाचार्य तथा संकेत राजकीय मूक-बधिर बालिका इंटर कॉलेज कुशीनगर के प्रधानाचार्य सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा बलिया, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर और देवरिया जनपद की विभिन्न संस्थाओं ने भी स्टॉल लगाकर दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित सामग्रियों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed