सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eight trains, including the Vaishali Express, arrived hours late

Deoria News: वैशाली एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें घंटों देर से पहुंचीं

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 11 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Eight trains, including the Vaishali Express, arrived hours late
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। नूनखार और पिवकोल रेलवे स्टेशनों पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार को नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें घंटों देर से स्थानीय स्टेशनों पर पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही सहालग के मौसम में ट्रेनों की देरी से कई यात्रियों ने मांगलिक कार्यक्रमों में भी देर से पहुंचने की बात कही।
Trending Videos

गोरखपुर-छपरा और वाराणसी रेलखंड पर यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर विभिन्न स्थानों पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नूनखार और पिवकोल रेलवे स्टेशन पर कार्य चलने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। जानकारी मुताबिक नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे, गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस तीन घंटे, झूंसी-गोरखपुर मेला स्पेशल चार घंटे, मुंबई-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटे, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस दो घंटे और दादर सेंट्रल-गोरखपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया सदर और भटनी जंक्शन पर ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ने बताया कि लगातार ट्रेनों के लेट होने से परेशानी बढ़ गई है। कुछ यात्रियों ने बताया कि लगन के समय में ट्रेनों के विलंब से वे मांगलिक कार्यक्रमों में समय पर नहीं पहुंच सके। भटनी स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि नूनखार और पिवकोल रेलवे स्टेशनों पर चल रहे कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में विलंब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed