{"_id":"69726af25381e265fa0b200c","slug":"e-rickshaws-will-get-new-numbers-documents-will-be-checked-deoria-news-c-208-1-deo1011-173231-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ई-रिक्शाें पर लगेंगे नए नंबर, कागजों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ई-रिक्शाें पर लगेंगे नए नंबर, कागजों की होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर में जाम की वजह बन रहे ई-रिक्शाों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है।
अगले सप्ताह से शहर के इन सभी ई-रिक्शों का सत्यापन अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान उनके कागजातों की जांच की जाएगी। इसके साथ उन्हें नया नंबर दिया जाएगा। बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होने वाले ई-रिक्शा को प्रतिबंधित किया जाएगा।
पिछले कुछ वर्षों में शहर में ई-रिक्शाें की संख्या तेजी से बढ़ी है। कई चालक बिना पंजीकरण, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों के ही ई-रिक्शा चला रहे हैं। इससे न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है। व्यस्त चौराहों और बाजार क्षेत्रों में अव्यवस्थित तरीके से खड़े ई-रिक्शा जाम का बड़ा कारण बन रहे हैं।
इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और यातायात विभाग ने संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के दौरान प्रत्येक ई-रिक्शा के पंजीकरण, फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच के बाद पात्र ई-रिक्शों को नया पहचान नंबर दिया जाएगा, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सकेगी। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos