सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fatehpur massacre will not be forgotten

Year Ender: देवरिया नहीं भूलेगा फतेहपुर नरसंहार, हर 12वें दिन हुई हत्या, 150 बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Fri, 29 Dec 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

देवरिया वासियों के लिए साल 2023 न भूलने वाला साल बन गया है। यहां फतेहपुर नरसंहार ने पूरे देश की सुर्खियां बटोंरी हैं। यहां 150 से अधिक बदमाशों का हिस्ट्रीशीट खोली गई। गुंडा, गैंगेस्टर, जिला बदर की कार्रवाई भी की गई। शराब तस्करों पर भी काफी हद तक लगाम लगाया गया है।

Fatehpur massacre will not be forgotten
देवरिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार
Follow Us

देवरिया जिले में गुजरता साल 2023 खाकी के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। गांधी जयंती के दिन हुए फतेहपुर नरसंहार ने तो प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। रिकॉर्ड बताते हैं कि अपराधियों ने हर 12वें दिन हत्या कर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी। इतना ही नहीं हर 28वें दिन किशोरी, युवती व महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ किया गया। साइबर अपराधियों ने भी आम से लेकर खास तक को नहीं बख्शा। हालांकि कई हत्याओं के खुलासे और डकैत, फिरौती, अपहरण की कम घटनाएं पुलिस की हनक को बनाए रखा।

विज्ञापन
loader
Trending Videos

इसे भी पढ़ें: टॉफी का लालच देकर मासूम के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जमीन के विवाद बने जान के दुश्मन
जिले के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर में दो अक्तूबर को जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद यादव और सत्यप्रकाश दुबे के बीच चल रहे भूमि में छह लोगों की हत्या हो गई थी। इस नरसंहार में दुबे परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतारा गया था। दूसरी चर्चित घटना जमीन विवाद में एक अक्तूबर को शहर के मेहड़ा पुरवा में हुई थी। इसमें सच्चिदानंद की हत्या हो गई थी। नवंबर में राजेंद्र यादव की भी जमीन के लिए हत्या कर दी गई थी। मदनपुर क्षेत्र में चंदशेखर की भी जान ले ली गई। दिसंबर में महुआडीह में बंटवारे के विवाद मदीना ने जान गंवा दी।

इसे भी पढ़ें: नीद में बोल रही किशोरी...मां बचा लो, वे लोग आ गए
 

तस्करों ने सिपाही की जान ले ली
तस्करों ने सिपाही महानंद की भटनी थाना क्षेत्र के केरवनिया में शराब तस्करों ने कुचल कर हत्या कर दी थी। वहीं बनकटा क्षेत्र में सुंदरपार भटवलिया गांव की युवती की हत्या कर फेंका गया शव मैरवा क्षेत्र के दासनरहिया ढाला के पास रेल लाइन पर मिला। भलुअनी क्षेत्र में भी सितंबर में करायल शुक्ल तिराहा के पास एक महिला का शव गद्दा में लिपटा मिला। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त खुशबू के रूप में की। गोरखपुर में हत्या कर टुकड़े कर शव को ठिकाने लगाया गया था। पुलिस ने गांव के मुन्ना निषाद को गिरफ्तार किया। ये घटनाएं पुलिस के लिए जहां चुनौतीपूर्ण रहीं, वहीं मातहतों की लापरवाही भी उजागर हुई।

इसे भी पढ़ें: जमीन दिलाने के नाम पर 18.25 लाख दलाल ने हड़पा, मांगने पर पीटा
 

मासूम और किशोरियों के लिए भयावह रहा साल
तीन मासूम और सात किशोरियों से दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। दो दिन पहले मझौलीराज में एक अधेड़ ने टाॅफी का लालच देकर सात साल की मासूम से दुष्कर्म किया। वहीं, 19 फरवरी की रात भाटपाररानी रेलवे स्टेशन परिसर में चाय की दुकान में कुछ लोगों ने दिल्ली से आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसको लेकर पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए। वहीं, शोहदों का भी जिले में आतंक रहा और छेड़खानी के कई मामले सामने आए।

जनवरी से अब तक के आपराधिक आंकड़े
  • लूट- 5
  • हत्या- 30
  • डकैती
  • वाहन चोरी-135
  • फिरौती, अपहरण-शून्य
  • अन्य अपहरण-20
  • दहेज हत्या-22
  • दुष्कर्म-13
  • छेड़खानी-52
  • साइबर अपराध- 145
एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि जिले में जो भी हत्या व घटनाएं हुईं, उनका पर्दाफाश कर आरोपियों को जेल भेजवा दिया गया। 150 से अधिक बदमाशों का हिस्ट्रीशीट खोली गई। गुंडा, गैंगेस्टर, जिला बदर की कार्रवाई भी की गई। शराब तस्करों पर भी काफी हद तक लगाम लगाया गया है। नए साल में और बेहतर तरीके से कार्य किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed