सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Get the road repaired within a week and speed up paddy procurement.

Deoria News: एक सप्ताह के अंदर कराएं सड़क की मरम्मत, धान खरीद में लाएं तेजी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Get the road repaired within a week and speed up paddy procurement.
विकास भवन के गांधी सभागार में किसानों के साथ बैठक करती जिलाधिकारी दिव्या मित्तल - फोटो : शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के भूढ़ा भरतरा गांव के माता मंदिर तिराहा पर रिश्वत जेई को गाड़ी में डालती एंटी करप्शन की टीम। संवाद
विज्ञापन
देवरिया। डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।
Trending Videos

डीएम ने कंचनपुर में क्षतिग्रस्त सड़क की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग को एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा। धान खरीद में तेजी आने पर किसानों ने संतोष जताया। भाटपाररानी क्षेत्र में खरीद कम होने की शिकायत पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी को क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत जिन गांवों में अब तक नल नहीं लगा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने को कहा गया। ग्रामों में दिन के समय जल रही स्ट्रीट लाइट की शिकायत पर डीपीआरओ को सफाई कर्मियों के माध्यम से लाइट बंद कराने के निर्देश दिए गए।
किसानों ने मृतक खाताधारक के मामलों में नामिनी को बैंकों द्वारा परेशान किए जाने की बात उठाई, जिस पर डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक को सभी बैंकों को पत्र जारी कर नामिनी के अधिकार सुनिश्चित कराने को कहा।
मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने फैमिली आईडी और फार्मर रजिस्ट्री के लाभ बताते हुए किसानों से आधार, लिंक मोबाइल नंबर और खतौनी के साथ सीएससी से पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
उप कृषि निदेशक ने पिछली बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की और मूंग मिनीकिट के लिए पोर्टल पर बुकिंग की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरक की चार रैक आने वाली हैं और गेहूं में माहू रोग से बचाव के लिए दवाएं उपलब्ध हैं।
जिला गन्ना अधिकारी ने शत-प्रतिशत भुगतान की जानकारी दी, जबकि नहर विभाग ने सभी नहरों में पानी उपलब्ध होने की बात कही। बैठक में मत्स्य, उद्यान, विद्युत, नलकूप, सहकारी, मंडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed