{"_id":"6973c00fbc6583cefb07736e","slug":"ji-ram-ji-yojana-is-a-125-days-employment-guarantee-deoria-news-c-208-1-deo1032-173320-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सवा सौ दिन की रोजगार गारंटी है जी राम जी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सवा सौ दिन की रोजगार गारंटी है जी राम जी योजना
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। क्षेत्र के सिधुआं ग्राम में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम (विकसित भारत-जी राम जी) के जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद शशांक मणि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, जी राम जी योजना पुरानी योजनाओं में व्याप्त धांधली को दूर करने के लिए संशोधित की गई है।
पहले एक ही गड्ढे को बार-बार खोदना और भरना या एक ही नाली का निर्माण व पुनर्निर्माण करना जैसी अनियमितताएं होती थीं। नई योजना के तहत अब 100 दिन के बजाय 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।
रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि, अब आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण भी इसी योजना के अंतर्गत होगा। अब खेती के समय मजदूरों को आसानी से मजदूरी मिल सकें और उस दौरान सरकारी कार्यों में बाधा न आए, इसका भी ख्याल रखा गया है।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ लोगों ने संबोधित किया। जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान के जिला संयोजक राजेश मिश्रा ने संचालन किया। संवाद
Trending Videos