सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pathardewa reached the final by defeating Belvania

Deoria News: बेलवनिया को हराकर फाइनल में पहुंचा पथरदेवा

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pathardewa reached the final by defeating Belvania
विज्ञापन
पड़री बाजार। फुलवरिया बाबा ब्रह्म स्थान पड़री बाजार में चल रहे फुलवरिया बाबा जिला स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में पथरदेवा ने बेलवनिया को शूट आउट में 3-1 से हराकर फाइनल में पहुंच गया।
Trending Videos

वहां मुकाबला बैतालपुर की टीम से होगा। बृहस्पतिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष सिंह रहे। खेल शुरू होते ही पथरदेवा तथा बेलवनिया के खिलाड़ियों ने गोल करने का प्रयास किया। अधिकतर समय तक पथरदेवा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। अंत में पेनल्टी शूट आउट में पथरदेवा की टीम ने बेलवनिया की टीम को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहां शुक्रवार को उसका मुकाबला बैतालपुर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर धनेश यादव, इजहारूल अंसारी, खलील अंसारी, हरेराम, आनंद, प्रवीण, उमेश कुमार, अभिषेक माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed