{"_id":"6973bf3dd4f8f764cf02d202","slug":"retired-soldier-returning-from-duty-dies-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-173258-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ड्यूटी से लौट रहे रिटायर्ड फौजी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ड्यूटी से लौट रहे रिटायर्ड फौजी की हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। ड्यूटी से घर लौट रहे रिटायर्ड फौजी की सड़क हादसे में बृहस्पतिवार की देर रात मौत हो गई। वह महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में गार्ड के रूप में तैनात थे। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भटनी थाना क्षेत्र के बनरही गांव निवासी रणबीर सिंह (50) पुत्र स्व. लालबाबू सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद मेडिकल कॉलेज में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वह रोज की तरह ड्यूटी पूरी होने के बाद अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर रामपुर बुजुर्ग मोड स्थित एक धर्मकांटा के पास पहुंचे थे कि अचानक एक ट्रक चालक ने धर्मकांटा से वजन कराकर अपनी ट्रक बैक करके सड़क पर आ गया। इससे रणबीर की बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार रणबीर सिंह हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरकर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मौजूद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से संतुष्टि के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां जयमाला, पत्नी रीना, बेटे उदय प्रताप और भानु प्रताप का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रक से बाइक के टकराने से गार्ड की मौत हुई है। घटना में शामिल ट्रक चालक अभी फरार है। तलाश की जा रही है।
Trending Videos