सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rudrapur's Kishan and Ashish pair reached the semi-finals

Deoria News: रुद्रपुर के किशन और आशीष की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur's Kishan and Ashish pair reached the semi-finals
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। रामजी सहाय पीजी कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में चल रही स्व. विंध्याचल प्रसाद राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के क्वाटर्रफाइनल में रुद्रपुर के किशन वर्मा और आशीष रस्तोगी की जोड़ी ने शिवानंद और पवन की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-14, 21-15 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बुधवार की रात मैच का शुभारंभ सीओ हरिराम यादव ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।
Trending Videos

बुधवार की रात खेले गए आठ क्वार्टर फाइनल मुकाबले काफी रोमांचक रहे। देर रात एक बजे तक चली प्रतियोगिता में दर्शकों ने बैडमिंटन का भरपूर आनंद लिया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में कैंपियरगंज के जानिश और आदर्श की जोड़ी ने गोरखपुर के सुमित और इरफान की जोड़ी को 21- 14, 20- 22 और 21- 19 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मुबारकपुर के अजीत और कासिम ने खैराबाद के यासीन और नाफे की जोड़ी को 21- 13 और 21- 16 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। खैराबाद के दानिश और शाहनवाज की जोड़ी ने मुबारकपुर के तारिक और जान की जोड़ी को 21- 14 और 21- 13 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच के दौरान आयोजक छट्ठेलाल निगम,ओपी गुप्त, प्रेम तिवारी, राणा प्रताप सिंह, तारकेश्वर विश्वकर्मा, सज्जाद अली, उपेंद्र मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed