सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sachchidanand Srivastava was elected president and Dharmendra Mishra was elected general secretary.

Deoria News: सच्चिदानंद श्रीवास्तव अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र महामंत्री चुने गए

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sachchidanand Srivastava was elected president and Dharmendra Mishra was elected general secretary.
विज्ञापन
देवरिया। जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन देवरिया का चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पति त्रिपाठी ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर सच्चिदानंद श्रीवास्तव और महामंत्री पद पर धर्मेंद्र मिश्रा चुने गए।
Trending Videos

सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की गई। उपाध्यक्ष पद पर हरिवंश गौतम और संयुक्त मंत्री पद पर लालजी मिश्र, कोषाध्यक्ष पद पर अभिनव सिंह तथा मीडिया प्रभारी पद पर अक्षय कुमार निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान अधिवक्ता रवि मिश्र, सुग्रीव मिश्र, संतोष श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, प्रदीप, महताब, गुड्डू खान, जावेद, विनय सिंह, विजय शंकर चौबे, उमेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed