{"_id":"697114a28af13b2e6b0383f8","slug":"state-bus-will-run-from-ropan-chhapra-to-lucknow-deoria-news-c-208-1-deo1018-173103-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रोपन छपरा से लखनऊ तक चलेगी राजकीय बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रोपन छपरा से लखनऊ तक चलेगी राजकीय बस
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर सिंह ने रोपन छपरा गांव से लखनऊ होते हुए कानपुर तक बस चलवाने की घोषणा की है। यह बस सेवा तत्काल शुरू होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग सीधे, जिला, मंडल व प्रदेश मुख्यालय से जुड़ जाएंगे।
लार विकास खंड के रोपन छपरा गांव में मंगलवार को स्व. ठाकुर भद्रसेन सिंह की 15वीं पुण्य तिथि पर आयोजित समारोह में परिवहन मंत्री आए थे।
रोपन छपरा सड़क पर हिचकोले खाते पहुंचा मंत्री का काफ़िला: लार के छपरा मोड़ से रोपन छपरा गांव तक बनी सड़क टूट चुकी है। मरम्मत नहीं होने की वजह से परिवहन मंत्री के वाहनों का काफिला हिचकोले खाते कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा। मंत्री के काफिला में विधायक देवरिया शलभ मणि त्रिपाठी, एमएलसी बृजेश सिंह, विधायक चंदौली सुशील सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उन सभी के समर्थकों के वाहन थे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंच से घोषणा किया कि अगली बार जब इस गांव के कार्यक्रम में आएंगे तो सड़क की हालत बेहतर होगी।
कुलपति ने बच्चों को किया पुरस्कृत : पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने ठाकुर भद्रसेन सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर जूनियर हाईस्कूल रोपन छपरा में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कुलपति ने विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र, धन राशि और मेडल देकर सम्मानित किया।
Trending Videos