सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two shopkeepers were duped of Rs 24,000

Deoria News: दो दुकानदारों को झांसे में लेकर 24 हजार ठगे

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two shopkeepers were duped of Rs 24,000
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के कम्हरिया चौराहे की एक मोबाइल फोन और पड़री बाजार में जनरल स्टोर के दुकानदारों से मंगलवार की दोपहर में 24 हजार रुपये नकदी की ठगी होने का मामला सामने आया है।
Trending Videos

आरोप है कि बाइक से पहुंचे जालसाज ने बारी-बारी से दोनों दुकानों पर बैठे दुकानदारों के बेटे-बेटी को झांसे में लेकर ठगी की है। पीड़ितों ने बुधवार को थाने में पहुंचकर तहरीर दी है। पड़री पांडेय गांव निवासी सत्येंद्र कुमार का पड़री बाजार में मेन रोड पर जनरल स्टोर की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मंगलवार को बेटी कुसुम को दुकान पर बैठाकर कहीं गए थे। इसी बीच एक बाइक से पहुंचे जालसाज ने कुसुम से कहा कि दुकान पर उधार सामान आया है। उसने बकाया 6000 रुपये लिए और चलता बना। जब सत्येंद्र दुकान पर पहुंचे तो ठगी की जानकारी हुई।
इसी तरह कम्हरिया गांव निवासी शमीम अहमद की गांव के चौराहे पर मोबाइल फोन की दुकान है। वहां से जालसाज दुकान पर बैठे शमीम के बेटे से 18 हजार रुपये बकाया बताकर ले लिया। हालांकि, मोबाइल फोन की दुकान पर रुपये लेते वक्त का जालसाज का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया है।
सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला है कि दोनों दुकानों पर ठगी करने वाला जालसाज एक ही शख्स था। 10 मिनट के अंतराल पर दोनों दुकानों पर पहुंचकर ठगी किया है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि एक दुकानदार की तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed