सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vehicles will run on the signal of red, yellow and green in Deoria-Salempur.

Deoria News: देवरिया-सलेमपुर में रेड, येलो, ग्रीन के इशारे पर चलेंगे वाहन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on the signal of red, yellow and green in Deoria-Salempur.
विज्ञापन
देवरिया। जाम से निजात के लिए देवरिया शहर और सलेमपुर कस्बे में प्रशासन ने ट्रैफिक सिग्नल लगवाने की योजना बनाई है। देवरिया शहर के चार और सलेमपुर के दो प्रमुख चौराहों पर सिग्नल से यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। इसके लिए चौराहों को चौड़ा किया जाएगा।
Trending Videos

पिछले कुछ सालों में देवरिया और सलेमपुर में वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर देवरिया शहर में हर दिन जाम लगता है। इसके अलावा स्कूल, अस्पताल और व्यावसायिक क्षेत्रों के आसपास दिनभर यातायात का दबाव बना रहता है। जाम में फंसने की वजह से अक्सर एंबुलेंस भी समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यस्त समय में चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए यातायात विभाग ने चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का निर्णय लिया है। इसके बाद एसपी की तरफ से एक पत्र डीएम को भेजा गया था, जिसे शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है।
जहां सबसे अधिक जाम, वहीं लगेगा सिग्नल : यातायात विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सिग्नल लगाने के लिए देवरिया शहर में जिन चार चौराहों का चयन किया गया है, वहां सबसे अधिक यातायात का दबाव रहता है। इसमें गोरखपुर रोड पर पूरवा चौराहा, सुभाष चौक और रुद्रपुर चौक है।
इसके अलावा कसया रोड पर बालाजी मंदिर चौराहे पर सिग्नल प्रणाली के माध्यम से वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। इसी प्रकार सलेमपुर में सोहनाग मोड़ और हरैया तिराहे पर सिग्नल लगाने की तैयारी है। यातायात पुलिस का मानना है कि ट्रैफिक सिग्नल लगने के बाद चौराहों पर अव्यवस्था कम होगी, जिससे जाम को खत्म करने में आसानी होगी।
चौराहों की डिजाइन में भी होगा बदलाव : देवरिया शहर के जिन चार चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की बात हुई है, वहां चौराहों की डिजाइन में भी परिवर्तन करना होगा। दरअसल सुभाष चौक पर सिग्नल लगाने के लिए चौराहे को चौड़ा करना होगा। सिग्नल दूर से दिखे और जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के लिए भी अतिक्रमण हटवाना होगा। इसी तरह पुरवा तिराहा, बालाजी मंदिर चौराहा और रुद्रपुर मोड़ पर भी चौराहे का विस्तार करना होगा। अन्यथा यह सुविधा और दुखदायी बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed