{"_id":"6a21c507ff5c17dc67022b16","slug":"dm-and-ssp-inspect-jawaharpur-thermal-power-project-etah-news-c-163-1-eta1002-151567-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जवाहरपुर तापीय परियोजना का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जवाहरपुर तापीय परियोजना का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही मलावन स्थित जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना का बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अरविंद सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने प्लांट की उत्पादन क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था और संचालन प्रणाली का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अनुग्रह रवि के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। महाप्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में प्लांट की एक यूनिट पूरी क्षमता के साथ बिजली उत्पादन कर रही है, जबकि दूसरी यूनिट तकनीकी कारणों से निर्धारित क्षमता से कम उत्पादन दे पा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने तुरंत मुख्य कंट्रोल रूम पहुंचकर चीफ इंजीनियर और अधीक्षण अभियंताओं के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने तकनीकी समस्या का शीघ्र समाधान कर दोनों यूनिटों से पूर्ण क्षमता के साथ निर्बाध विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्लांट की स्थापना, निर्माण प्रक्रिया, उत्पादन क्षमता और वर्तमान संचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंट्रल कंट्रोल रूम, स्विच यार्ड, टरबाइन, जनरेटर व मॉडल रूम में स्थापित थ्री-डी मॉडल का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परियोजना में उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप बनाए रखा जाए, ताकि निर्बाध विद्युत उत्पादन सुनिश्चित हो सके। प्रभागीय वनाधिकारी विपिन वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, मुख्य महाप्रबंधक अनुग्रह रवि, चीफ इंजीनियर एलपी गौतम, अरविंद मिश्रा, अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अबूजर, सीआईएसएफ के अखिलेश मिश्रा, अभय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos