{"_id":"6a21c2d8e2b5bef83c0a3c26","slug":"malaria-officer-conducts-surprise-inspection-at-chc-bagwala-etah-news-c-163-1-eta1002-151574-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सीएचसी बागवाला में मलेरिया अधिकारी का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सीएचसी बागवाला में मलेरिया अधिकारी का औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी बागवाला पर निरीक्षण करते जिला मलेरिया अधिकारी। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागवाला में बृहस्पतिवार को जिला प्रभारी मलेरिया अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने एंटी मलेरिया माह के तहत प्रत्येक बुखार पीड़ित की अनिवार्य रूप से स्लाइड के माध्यम से मलेरिया जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जांच रिपोर्टों को समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपडेट करने पर जोर दिया।
सीएचसी बागवाला की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू कुमारी की मौजूदगी में जिला प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। लैब तकनीशियन को निर्देशित किया कि जून माह में संचालित एंटी मलेरिया अभियान के तहत आने वाले सभी बुखार के मरीजों की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कहा कि जांच संबंधी समस्त आंकड़ों को शत-प्रतिशत पोर्टल पर अपलोड किया जाए, जिससे विभाग के रिकॉर्ड अद्यतन व पारदर्शी बने रहें। केंद्र पर कार्यरत आशाओं के साथ क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आशा कार्यकर्ताओं को विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आशाओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में 14 वर्ष तक की किशोरियों एवं उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक करें और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण हेतु प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending Videos