सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Minister-in-Charge Issues Warning: No Leniency for Corruption

Etah News: प्रभारी मंत्री ने दी हिदायत भ्रष्टाचार मिला तो खैर नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 04 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Minister-in-Charge Issues Warning: No Leniency for Corruption
कलेक्ट्रेट सभागार में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत। स्रोत सूचना विभ
विज्ञापन
एटा। राज्यमंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने बृहस्पतिवार को एटा कलेक्ट्रेट में सभी विभागों के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
Trending Videos

केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान बैठक में जमकर गर्मागर्मी देखने को मिली। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर शिकायत मिली तो कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बिजली कटौती, अवैध वसूली, गरीबों के घरों पर जबरन छापेमारी और खाद की कालाबाजारी जैसे गंभीर मुद्दे उठाकर अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया। इस पर प्रभारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी मंत्री ने विजिलेंस टीमों के लिए नो कैमरा, नो रेड नियम का सख्ती से पालन का निर्देश दिया। कहा ऊर्जा विभाग की विजिलेंस टीमें बिना बॉडी वॉर्न कैमरा, बिना परिचय पत्र तथा सक्षम अधिकारियों को सूचित किए किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करें। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खाद की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए तथा खाद की कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन विभागों की योजनाएं एवं परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा से विलंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। साथ ही पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि जनपद की कानून व्यवस्था मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखी जाए। इससे पूर्व मंत्री ने विभागवार प्रेजेंटेशन के माध्यम से एटा की स्थिति को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed