{"_id":"6a21c451a2d2d9fa1b0b9f34","slug":"over-130-hospitals-operating-without-fire-nocs-etah-news-c-163-1-eta1013-151583-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिना फायर एनओसी चल रहे 130 से अधिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिना फायर एनओसी चल रहे 130 से अधिक अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
एटा के रेस्टोरेंट में चेकिंग करती अग्निशमन विभाग की टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल में लगी भीषण आग के कारण पांच लोगों की दर्दनाक मौत और 20 से अधिक लोगों के झुलसने की घटना के बाद एटा में भी स्वास्थ्य केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे में यहां अगर हादसा हुआ तो हालात गंभीर होंगे।
जिले में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल और क्लीनिक मानकों को ताक पर रखकर खुलेआम मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जनपद में केवल 75 चिकित्सा संस्थान ही पंजीकृत हैं, जिनके पास अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) उपलब्ध है। इनमें 67 अस्पताल और 8 क्लीनिक शामिल हैं। इसके विपरीत, जिले भर में 130 से अधिक निजी अस्पताल पूरी तरह अवैध तरीके से बिना किसी पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जो अस्पताल पंजीकृत हैं, उनमें से भी अधिकांश तय मानकों को पूरा नहीं करते। इन अस्पतालों के पास न तो नियमानुसार सुरक्षित भवन है, न आपातकालीन निकास के इंतजाम हैं और न ही आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण मौजूद हैं।
Trending Videos