{"_id":"6a21c596585050cb220d5899","slug":"jalesars-roadways-bus-stand-will-be-inaugurated-with-the-operation-of-40-buses-etah-news-c-163-1-eta1003-151572-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 40 बसों के संचालन से होगा जलेसर के रोडवेज बस स्टैंड का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 40 बसों के संचालन से होगा जलेसर के रोडवेज बस स्टैंड का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलेसर। नगर के रोडवेज बस स्टैंड का जुलाई माह में शुभारंभ होना लगभग तय है। शुभारंभ के बाद नगर से 40 बसों का संचालन किया जाएगा, संचालित बसें नोएडा, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, इटावा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा सहित अनेक शहरों के लिए जाएंगी।
घुंघरू-घंटी नगरी के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने में अब अधिक समय नहीं है। विधायक संजीव दिवाकर के आवास पर शुक्रवार को हुई रोडवेज के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में शुभारंभ के दिन से 40 बसों का संचालन शुरू किया जाना तय हुआ। बैठक में रोडवेज के आरएम अलीगढ़ सत्येंद्र वर्मा, एआरएम एटा नरेश चंद्र गुप्ता, सेवा प्रबंधक अलीगढ़ बीके सिंह सहित नगर के अनेक प्रबुद्धजन शामिल हुए। विधायक ने बताया बस स्टैंड के उद्घाटन के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से समय मिलने पर जुलाई माह में इसका भव्य शुभारंभ किया जाएगा। आरएम सत्येंद्र वर्मा ने बताया डिपो में फिलहाल ईंधन की समस्या है, उसे एक माह में दूर कर लिया जाएगा।
वार्ष्णेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Trending Videos