सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nine procurement centers have been established for maize procurement in the district.

Etah News: जिले में मक्का खरीद के बनाए गए नौ क्रय केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 05 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Nine procurement centers have been established for maize procurement in the district.
विज्ञापन
एटा। प्रदेश सरकार की ओर से मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किए जाने के बाद जिले में खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार मक्का का समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। सरकारी खरीद 15 जून से 31 जुलाई तक चलेगी।
Trending Videos

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए विपणन विभाग ने जिले में नौ क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। जिले में इस वर्ष लगभग 36,339 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मक्का की खेती की गई है। वर्तमान में आढ़त व खुले बाजार में मक्का के भाव समर्थन मूल्य से काफी कम चल रहे हैं। आढ़त पर भाव 1500 से 2000 प्रति क्विंटल है जिससे एमएसपी के बीच 400 रुपये से लेकर 1000 रुपये प्रति कुंतल तक का अंतर बताया जा रहा है। ऐसे में किसानों को सरकारी खरीद केंद्रों पर उपज बेचने से अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। विपणन अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। विभाग का मानना है कि समर्थन मूल्य और बाजार भाव के बीच अंतर अधिक होने के कारण इस बार बड़ी संख्या में किसान सरकारी केंद्रों पर अपनी उपज बेचने पहुंचेंगे और खरीद लक्ष्य जल्द पूरा होने की संभावना है। जिले में कुल नौ क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पांच केंद्र मंडी क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं जबकि चार अन्य केंद्र अवागढ़, जलेसर और अलीगंज क्षेत्र में संचालित होंगे। इन केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुसार मक्का की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed