सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hundreds of acres of fields were flooded due to canal breaches, causing crop damage.

Etah News: नहर कटने से सैकड़ों बीघा खेतों में पानी भरने से फसल को नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 18 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of fields were flooded due to canal breaches, causing crop damage.
राजाकारामपुर में खेतों में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव विजयपुर और लालपुर के बीच मंगलवार तड़के चार बजे नहर में पानी की बहाव तेज होने से उसकी पटरी कट गई। पानी का बहाव तेज होने पर पटरी की मिट्टी पानी के साथ बहने पर पांच मीटर की खाई बन गई। कुछ ही घंटों में सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए।
Trending Videos



सुबह खेतों पर पहुंचे लोगों ने पानी के तेज बहाव को खेतों में बहते देख ग्रामीणों में हलचल मच गई। लालपुर, विजयपुर, बिल्सड़ सहित आसपास के गांव के लोग पहुंचे। किसानों ने पानी को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन मिट्टी डालते ही तेज पानी के बहाव के साथ बह रही थी। परेशान किसानों ने बुलडोजर की व्यवस्था की। इसके बाद पांच घंटे के अथक प्रयास के बाद बमुश्किल पानी को रोका जा सका। इस दौरान सैकड़ों बीघा खेत में खड़ी फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में पानी से भरने से गेहूं, सरसों और तंबाकू की फसल को नुकसान पहुंचा है। पानी भरने से सबसे अधिक तंबाकू की फसल को नुकसान होना तय है। पक चुकी गेहूं और सरसों की फसल को काटने के लिए किसानों को खेत सूखने का इंतजार करना होगा। लोगों ने कहा ऐसी घटना पहले भी कई बार हो चुकी है। शिकायत करने पर भी सिंचाई विभाग ध्यान नहीं देता है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त हुई फसल का आकलन कराकर मुआवजे की मांग की है। विजयपुर के पुष्पेंद्र ने कहा 50 से अधिक किसानों की 100 बीघा से अधिक खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है।



पानी के कटान को बंद कर दिया गया है। सिंचाई खंड फर्रुखाबाद के एक्सईएन को नहर की पटरी की सुरक्षा को लेकर बताया गया है। राजस्व टीम मौके पर पहुंच कर फसलों के नुकसान का आकलन करेगी। - जगमोहन गुप्ता, एसडीएम अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed