सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Order to start Jawahar Thermal Project at etah in UP

बिजली की नहीं होगी किल्लत: यूपी के इस थर्मल प्लांट को शुरू करने के आदेश, 1320 मेगावाट विद्युत का होगा उत्पादन

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 09 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के एटा जिले में स्थित जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट में बिजली उत्पादन शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 मार्च दिन मंगलवार से प्लांट की दोनों यूनिटों में पूरी क्षमता 1320 मेगावाट के साथ बिजली उत्पादन शुरू होने की संभावना है।

Order to start Jawahar Thermal Project at etah in UP
जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एटा में तीन माह से बंद पड़ी जवाहर तापीय परियोजना की मशीनें फिर से शुरू की जाएंगी। गर्मी का मौसम आते ही बिजली की आपूर्ति के लिए उत्पादन शुरू करने की आदेश आ गए हैं। मंगलवार से इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा।
Trending Videos


सर्दी के दिनों में प्रदेश के अंदर बिजली की खपत काफी कम होने के कारण यूपीआरवीयूएनएल के निर्देश पर दिसंबर माह में पावर प्लांट की दोनों यूनिटों को बंद कर दिया गया था। अब गर्मी की शुरुआत होते ही घरेलू एवं औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की मांग बढ़ गई है। शासन से प्लांट को पुनः शुरू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट में बिजली उत्पादन शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 मार्च दिन मंगलवार से प्लांट की दोनों यूनिटों में पूरी क्षमता 1320 मेगावाट के साथ बिजली उत्पादन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसके लिए के लिए प्लांट के कोल यार्ड में कोयले का भंडारण किया जा रहा है। जवाहरपुर विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रेम धवन के अनुसार सर्दी में दिसंबर माह में विद्युत की कम मांग होने की वजह से मशीनों को बंद कर दिया गया था। अब गर्मी का समय आ गया है। ऐसे में विद्युत की मांग बढ़ने लगी है। कोल यार्ड में करीब पांच लाख टन कोयला उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार से बिजली उत्पादन शुरू करने की तैयारी ली गई है। परियोजना पर लगी 1320 मेगावाट की दो मशीनों को मंगलवार से संचालित किया जाएगा। यहां से मैनपुरी और नोएडा के ग्रिड को विद्युत आपूर्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में सड़क पर दाैड़ती कार बनी आग का गोला, मच गई अफरातफरी; चालक ने कूदकर बचाई जान; VIDEO
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed