सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A short circuit caused a fire in the house, burning the contents to ashes.

Etawah News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जलकर राख

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the house, burning the contents to ashes.
विज्ञापन
फोटो 6: घर में लगी आग बुझाते ग्रामीण। संवाद
Trending Videos

-मोहल्ला काछियात में रविवार सुबह 10 बजे की घटना
-पड़ोसियों की मदद से आग पर पाया जा सका काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। कस्बा के मोहल्ला काछियात रविवार सुबह एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। हादसे के समय परिवार एक जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। आस पड़ोसियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। आग से घर में रखा गृहस्थी हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
अजब सिंह अपने परिवार के साथ अंदर बस्ती मे बड़े भाई विश्राम सिंह के यहां आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इसी बीच अचानक घर के अंदर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। बंद घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोग दंग रह गए और तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पड़ोसी और कस्बेवासी मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मशक्कत के बाद पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया गया।तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान अनाज, कपड़े, और अन्य घरेलू वस्तुएं) जल चुका था।
गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा यह पास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। पीड़ित परिवार ने इस अग्निकांड में भारी नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed