{"_id":"6988d6085bf254098a011e94","slug":"fir-lodged-against-three-people-including-the-deed-writer-etawah-news-c-216-1-etw1005-137518-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बैनामा लेखक समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बैनामा लेखक समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि का झांसा देकर मंदबुद्धि से हड़पी जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। थाना क्षेत्र के गौहानी गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां किसान सम्मान निधि दिलाने का झांसा देकर मंदबुद्धि युवक से कूटरचित दस्तावेजों के जरिए उसकी पूरी भूमि का बैनामा करवा लिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बैनामा लेखक समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी जांच शुरू कर दी।
गौहानी गांव निवासी पीड़िता संगीता देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि चार अक्तूबर, 21 नवंबर और 23 दिसंबर 2024 को मनोज कुमार व गुलाब सिंह निवासी गौहानी एवं बैनामा लेखक रामप्रकाश निवासी रामनगर करौधी, थाना बकेवर ने मिलकर उसके अविवाहित मंदबुद्धि देवर रविंद्र सिंह को गुमराह किया। आरोप है कि बिना आधार कार्ड और पैन कार्ड के कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर पूरी जमीन का बैनामा करा लिया गया और उसे भूमिहीन कर दिया गया। पीड़िता के मुताबिक वह बच्चों की पढ़ाई के कारण इटावा में रहती थी। गांव पहुंचने पर उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई। देवर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपियों ने उसे शराब पिलाकर किसान सम्मान निधि दिलाने के बहाने तहसील ले जाकर अंगूठा लगवा लिया। पीड़िता का यह भी कहना है कि उक्त आरोपी पहले भी कई लोगों की जमीन हड़प चुके हैं और उनके खिलाफ तहसीलदार न्यायालय चकरनगर में वाद विचाराधीन है।
थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos