सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The body of the village head's nephew was found with a bullet wound in his chest.

Etawah News: प्रधान के भतीजे का शव मिला, सीने में लगी थी गोली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The body of the village head's nephew was found with a bullet wound in his chest.
विज्ञापन
फोटो 24::::ओमबाबू की फाइल फोटो।
Trending Videos

फोटो 25:::::घटना की जानकारी पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद
फोटो 26::::घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद

- शव के पास से मिला तमंचा, दो कारतूस और तमंचे में फंसा था एक खोखा
- पिता बोले- बेटे ने दी जान, पुलिस बोली- जांच में मंगेतर से झगड़ा होने के बाद आत्महत्या की बात आई सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। घर से करीब 500 मीटर दूर तालाब के किनारे कुइता प्रधान अजब सिंह के इकलौते भतीजे ओमबाबू उर्फ नीलू (30) निवासी कुइता सरैया का शव रविवार सुबह पड़ा मिला। वहीं पास में तमंचा पड़ा मिला। वारदात के लगभग 12 घंटे बाद पुलिस ने शव से 15 मीटर दूर दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मंगेतर से फोन पर झगड़ा होने के बाद जान देने की बात सामने आई है।
रविवार सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए तालाब की तरफ गए तो उन्होंने युवक का शव पड़ा देखा तो गांव में सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर ऊसराहार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फाॅरेंसिक टीम ने जांच की। एसओ बलराम भाटी ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवक की शनिवार को औरैया के उमडेरी गांव में गोदभराई की रस्म हुई थी। रात में सभी घर लौटकर सो गए थे। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि करीब आठ माह पहले मृतक नीलू की शादी गांव जसपुरा सरिया तिर्वा कन्नौज से तय हुई थी। लड़की को देखने के बाद उसने शादी से मना कर दिया था। हालांकि कुछ दिन बाद वह शादी करने के लिए तैयार हो गया था लेकिन परिजनों ने इस बीच नीलू की शादी गांव उमडेरी थाना एरवाकटरा के एक युवती से तय कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि पता चला है कि ओमबाबू की मंगेतर को यह पता चल गया था कि वह किसी अन्य युवती से बात करता है। इस बात को लेकर कार्यक्रम में भी युवती ने नाराजगी जताई थी। इसी बात से परेशान होकर ओमबाबू ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस व परिजनों के बयान में नहीं दिखा तालमेल

मृतक के चाचा प्रधान अजब सिंह सिंह ने बताया कि गोदभराई में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा, पूरा परिवार खुश था। युवक भी काफी खुश था। वहीं मृतक की मां रामपुत्री ने रो रोकर बताया कि बेटा कह रहा था मां तारीख जल्द निकलवाकर शादी कर लो आपको आराम होगा। इकलौते बेटे की मौत के बाद से पिता रामौतार सदमे में हैं। पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बेटे की आत्महत्या की सूचना दी है, लेकिन आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। वहीं थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि युवक शादी को लेकर परेशान था। इसके चलते तमंचे से गाली मारकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed