{"_id":"6988d565a3faa2146804d204","slug":"uncontrolled-bike-hits-divider-young-man-dies-etawah-news-c-216-1-etw1005-137485-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 10: शाून की फाइल फोटो।
-बकेवर बाईपास की सर्विस रोड पर शनिवार रात हादसा हुआ
-बाइक सवार नहीं लगाए था हेलमेट, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे के बकेवर बाईपास के सर्विस रोड पर अनियंत्रित बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। युवक लकड़ी कटाने का काम करता था।
शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम सरायमिठ्ठे निवासी शानू (26) बाइक से बाबरपुर से लौटकर घर जा रहा था। बकेवर स्थित बाइक एजेंसी के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सर्विस रोड पर जा गिरी और सानू गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को बकेवर के 50 शैया अस्पताल भिजवाया। यहां ईएमओ डॉक्टर सतेंद्र शाहू ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई रवि राजा ने बताया कि शानू बाबरपुर किसी काम से गया था, जहां से वह रात अपने घर लौट रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक, कस्बा इंचार्ज विनीत पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos