फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amrapali Express was delayed by three hours, and Farakka Express by two hours.

Etawah News: आम्रपाली तीन व फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे रही लेट

Thu, 30 Jul 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Amrapali Express was delayed by three hours, and Farakka Express by two hours.
इटावा। भीषण उमस और गर्मी के मौसम में रेल यात्रियों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को इटावा जंक्शन से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से पहुंचीं। इसमें अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे और फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से इटावा स्टेशन पर आई। ट्रेनों के लेट होने से प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफॉर्म पर पंखों के नीचे जगह तलाशते नजर आए। छोटे बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी के नल और वेटिंग रूम में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। इसके अलावा अन्य कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से 20 से लेकर 30 मिनट देरी से स्टेशन पहुंचीं, जिससे गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed