फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Body of missing youth found; dogs were tearing at it.

Etawah News: लापता युवक का शव मिला, कुत्ते नोच रहे थे

Thu, 30 Jul 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found; dogs were tearing at it.
फोटो 29:: हरिओम की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो 30:: घटना स्थल पर जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम। संवाद

शराब ठेके की कैंटीन में काम करता था, भाई ने जताई हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
निवाड़ीकला। बकेवर के कस्बा अहेरीपुर में बुधवार को चार दिन से लापता युवक का शव खेत में बने एक ट्यूबवेल के कमरे की छत पर मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना होने के कारण दुर्गंध उठ रही थी और कुत्ते उसे नोच रहे थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने गले पर निशान देखकर हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस का कहना है कि शव कई दिन पुराना होने के कारण कुत्तों के नोचने से ऐसे निशान दिखाई दे रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

गोपियापुर निवासी राधारमण ने बताया कि उसका छोटा भाई हरिओम (30) शनिवार से लापता था। हरिओम गांव के पास शराब ठेके की कैंटीन में काम करता था। वह अविवाहित था और उसे शराब पीने की भी लत थी। परिवार में मां सुशीला देवी और छोटा भाई हरि गौतम उसके साथ रहते थे, जबकि राधारमण अलग मकान में रहता है। वह मंगलवार को घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने हरिओम के बारे में जानकारी ली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार को उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान ठेके के सामने खेत में बने एक ट्यूबवेल के पास तेज दुर्गंध आने पर उन्हें संदेह हुआ। जब वे कमरे की छत पर पहुंचे तो वहां हरिओम का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को कुत्ते नोच रहे थे, जिससे परिजन बदहवास हो गए। राधारमण ने बताया कि ट्यूबवेल की कोठरी के जीने के नीचे एक हजार रुपये भी पड़े मिले। उसका आरोप है कि हरिओम के गले पर चोट के निशान थे जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। कहा कि हरिओम की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक ने भी जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। लंबे समय तक खुले में पड़े रहने और कुत्तों द्वारा नोचे जाने के कारण शरीर पर कई निशान बने हैं। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed