{"_id":"6a6a4771d7a71aaec20ba956","slug":"death-caused-by-four-deep-blows-to-the-head-search-for-absconding-accused-underwaydeath-caused-by-four-deep-blows-to-the-head-search-for-absconding-accused-underway-etawah-news-c-216-1-etw1015-146924-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सिर पर चार गहरे वार से हुई थी मौत, फरार आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सिर पर चार गहरे वार से हुई थी मौत, फरार आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप :::::
चिकनी गांव में मकान निर्माण के विवाद में की गई थी हत्या
चाचा के हिस्से में निर्माण कराने पर खुन्नस खाए हुए था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। चिकनी गांव में मकान निर्माण के विवाद में चचेरे भाई ने ताऊ के बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी के चार गहरे वार किए गए थे। सिर पर लगी गंभीर चोटों के कारण अत्यधिक रक्तस्राव और मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुंचने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, पुलिस मुख्य आरोपी रामकुमार उर्फ गुड्डू की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
मृतक विनय के छोटे भाई अनिल शर्मा ने बताया कि परिवार और आरोपी पक्ष के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। आरोप लगाया कि उनके अविवाहित चाचा जिलेदार ने अपने हिस्से की करीब 13 बीघा कृषि भूमि और मकान का हिस्सा उनके परिवार के नाम कर दिया था।
चाचा का मकान वाला हिस्सा काफी समय से खाली पड़ा था, जिस पर विनय कुमार निर्माण कार्य करा रहे थे। एक माह पहले जब दीवार बनाई गई थी, तभी से रामकुमार उर्फ गुड्डू इसका विरोध कर रहा था और निर्माण रुकवाने का प्रयास कर रहा था। आरोपी चाचा जिलेदार के हिस्से पर कब्जा करना चाहता था।
विज्ञापन
राजस्व विभाग की नापजोख में विवादित भूमि उनके परिवार की पाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार झगड़ा करता रहा। कई बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपी के हौसले बढ़ते गए। मंगलवार सुबह लिंटर डलने की तैयारी के दौरान मामूली कहासुनी के बाद रामकुमार कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और विनय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चार गंभीर चोटों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शामिल कर लिया है। वहीं , मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि उसके दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसका उपचार कराया जा रहा है।
अनिल कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रामकुमार उर्फ गुड्डू के अलावा उसके दो भाइयों राजकुमार और महावीर, पुत्र आदित्य (11) और राधामोहन और कृष्णमोहन निवासी धर्मपुरा के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।