फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Electricity connections of 836 defaulters disconnected in three days.

Etawah News: तीन दिन में 836 बकाएदारों के काटे गए बिजली कनेक्शन

Wed, 29 Jul 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity connections of 836 defaulters disconnected in three days.
तीन दिन में 836 बकाएदारों के काटे गए बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

इटावा। बिजली निगम ने बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 836 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। इनमें वह उपभोक्ता शामिल रहे जिनके 10 हजार से अधिक का बिल बकाया है। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्र ने बताया है कि पिछले तीन दिनों में इस तरह के 836 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं , जिन पर 10 हजार या उससे अधिक बिजली का बिल बकाया था। इन उपभोक्ताओं ने पिछले महीने भी भुगतान नहीं किया था। यह कनेक्शन ऑनलाइन काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि कनेक्शन काटे जाने के बाद 395 उपभोक्ताओं ने 22 लाख रुपए का बिजली बिल जमा किया है। अधिशाषी अभियंता ने उपभोक्ताओं से कहा है कि वह अपना बिजली बिल नियमित भुगतान करें जिससे कनेक्शन न काटना पड़े। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed