{"_id":"69af21443597c1c5190d8378","slug":"four-vicious-inter-district-thieves-arrested-etawah-news-c-216-1-etw1005-138985-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अंतरजनपदीय चार शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अंतरजनपदीय चार शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने अंतरजनपदीय चार शातिर चोरों को सोमवार तड़के रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार किया। उनके पास से 10 हजार रुपये समेत चोरी करने वाले उपकरण व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए चार चोरों में बृजेश उर्फ बच्चे पर कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि रेलवे कॉलोनी स्थित पानी की टंकी की बाॅउंड्री के भीतर से बृजेश उर्फ बच्चे निवासी तहसील तिराहा गिहार कॉलोनी, थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद, मुखिया निवासी गिहार कॉलोनी सिरसागंज थाना सिरसागंज फिरोजाबाद, गौरव निवासी तहसील तिराहा गिहार कॉलोनी शिकोहाबाद थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद, दीपक निवासी मोहल्ला कायमगंज थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद को पकड़ा गया है।
पूछताछ पर उन्होंने बताया कि 11 जुलाई 2025 की रात को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के शांति कॉलोनी एक मकान से आभूषण व नकदी चोरी की थी। इसके अलावा 22 फरवरी को थाना इकदिल के ग्वालियर बाईपास सड़क विकास कॉलोनी स्थित मकानों से घरेलू सामान, आभूषण, मोबाइल एवं सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर करने की बात स्वीकार की। चोरों को पकड़ने में थानाध्यक्ष अमित मिश्र के अलावा एसआई शंकरानंद, दीपक सिंह, सौरभ सिंह, भारत सिंह, सिपाही राहुल आदि रहे।
Trending Videos