{"_id":"69af1cbf0c313a91020b70a7","slug":"successful-operation-of-eye-cancer-in-medical-university-etawah-news-c-216-1-etw1012-139009-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आयुर्विज्ञान विवि में आंख के कैंसर का सफल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आयुर्विज्ञान विवि में आंख के कैंसर का सफल ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि सैफई के नेत्र रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जटिल ऑर्बिटल (आंख के चारों तरफ) कैंसर से पीड़ित 54 वर्षीय मरीज का सफल ऑपरेशन किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मरीज लगभग एक माह पूर्व यूपीयूएमएस में उपचार के लिए आया था। मरीज ने इससे पहले विभिन्न शहरों में इलाज कराया लेकिन फायदा नहीं पहुंचा।
उन्होंने बताया कि यहां आने पर उसके आँखों में ऑर्बिटल कैंसर की पुष्टि हुई। मरीज पिछले लगभग तीन वर्षों से कैंसर से पीड़ित था। रोग की गंभीर अवस्था और ट्यूमर के अत्यधिक फैलाव के कारण कैंसर आंख के पीछे के हिस्से से चेहरे व गाल तक फैल चुका था। मरीज की स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ टीम ने ऑर्बिटल एक्सेंटरेशन सर्जरी की जो अत्यंत जटिल और उच्च स्तरीय शल्य प्रक्रिया मानी जाती है।
डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ और चिकित्सकीय निगरानी में है। मरीज को संपूर्ण उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क प्रदान किया गया। इस सर्जरी के बाद प्लास्टिक सर्जरी विभाग के में डॉ. अतुल सक्सेना व डॉ. भूपेश गोगिया ने शल्य दोष के पुनर्निर्माण के लिए स्किन ग्राफ्टिंग की। इसके तहत माथे के हिस्से से त्वचा लेकर चेहरे पर लगाई गई। विवि के कुलपति प्रो.डॉ. अजय सिंह व नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो डॉ. रवि रंजन ने इस सफलता पर चिकित्सकों की टीम को बधाई दी।
Trending Videos