सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lioness Neerja increased the family of the king of the jungle, Kanhaiya.

Etawah News: शेरनी नीरजा ने बढ़ाया जंगल के राजा कन्हैया का कुनबा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lioness Neerja increased the family of the king of the jungle, Kanhaiya.
फोटो 21:::सीसीटीवी में दिखती शेरनी नीरजा व उसके शावक। स्रोत सफारी
विज्ञापन
इटावा। सफारी पार्क में शेरनी नीरजा ने रविवार रात चार शावकों को जन्म दिया है। सभी की निगरानी सीसीटीवी से की जा रही है। अब सफारी में शेरों की संख्या 23 हो गई है। सफारी निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि एशियाटिक बब्बर शेर कान्हा और शेरनी नीरजा की मेटिंग 18 नवंबर से 21 नवंबर 2025 के मध्य हुई थी।
Trending Videos

आईवीआरआई बरेली से शेरनी नीरजा की गर्भ ठहरने की पुष्टि होने के बाद उसे ब्रीडिंग सेंटर में शिफ्ट किया गया था। शेरनी नीरजा की संभावित प्रसव तिथि होली के आसपास ( तीन से आठ मार्च के बीच) थी। ऐसे में त्योहार पर भी अधिकारी और कर्मचारी सतर्क थे। लायन सफारी में शेरनी नीरजा ने रविवार रात चार शावकों को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक ने बताया कि नीरजा ने रात 8.25 बजे पहले शावक को जन्म दिया। इसके बाद लगभग आधे-आधे घंटे के अंतराल पर 9:07 बजे दूसरे, 9: 43 बजे तीसरे और 9: 59 बजे चौथे शावक को जन्म दिया। बताया कि नीरजा तीसरी बार मां बनी है। इससे पहले वह पांच शावकों को जन्म दे चुकी है। निदेशक के मुताबिक नीरजा ने जब पहली बार शावकों को जन्म दिया था। तब उसने शावकों को दूध नहीं पिलाया था लेकिन इस बार शावकों के प्रति उसका व्यवहार अच्छा है। वह चारों शावकों को दूध पिला रही है।

सफारी पार्क के एशियाटिक बब्बर शेर ब्रीडिंग सेंटर में अभी तक 18 शावक जन्म ले चुके हैं। सफारी में सबसे पहले छह अक्तूबर 2016 को दो शावकों शिंबा और सुल्तान ने जन्म लिया था। पिछले साल मार्च में नीरजा ने और फिर अप्रैल में शेरनी रूपा ने शावकों को जन्म दिया था। रविवार को चार शावकों को मिलाकर अब यहां शेरों की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed