फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jains celebrated the Golden Varshayog Festival.

Etawah News: जैनियों ने स्वर्णिम वर्षायोग महोत्सव मनाया

Thu, 30 Jul 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jains celebrated the Golden Varshayog Festival.
नोट:::गुरु पूर्णिमा से जुड़ी खबर।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन 19:::झंडा रोहण करते जैन समाज के लोग। स्रोत स्वयं

इटावा। शहर के लालपुरा स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में स्वर्णिम वर्षायोग के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज ससंघ व पंडित मनीष जैन शास्त्री की विशेष उपस्थिति रही।
महोत्सव का शुभारंभ प्रातः भगवान श्रीजी के अभिषेक तथा मुनि श्री के मुखारविंद से शांतिधारा के साथ हुआ। इसके बाद जिन सहस्रनाम विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के तीन दिवसीय आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया गया। बरहीपुरा जैन मंदिर से भव्य घटयात्रा ढोल-नगाड़ों, भक्ति नृत्य और जयघोष के बीच निकाली गई, जो लालपुरा स्थित जैन मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में ध्वजारोहण का सौभाग्य अभय जैन को प्राप्त हुआ, जबकि दीप प्रज्ज्वलन एवं चित्र अनावरण जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार तथा भिंड जैन समाज द्वारा किया गया।
विज्ञापन

महिला मंडल लालपुरा ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य भिंड जैन समाज तथा शास्त्र भेंट का सौभाग्य गया जैन समाज को प्राप्त हुआ। मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज का पूजन भी श्रद्धालुओं ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार, विवेक जैन, दिलीप जैन, महावीर प्रसाद जैन, रीतेश जैन, राजू जैन, सुंदर सागर लोकसभा के पदाधिकारी, महिला मंडल, कन्या मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed