{"_id":"6a6ce2d582bd9de6b20e1a7f","slug":"married-woman-found-hanging-uproar-by-her-maternal-family-etawah-news-c-216-1-etw1015-147042-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायके पक्ष का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायके पक्ष का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। कस्बा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह विवाहिता की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कस्बे के मोहल्ला महावीर नगर निवासी शिवा कुमारी (26) पत्नी शिवानंद की शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एक सप्ताह पहले 23 जुलाई को शिवा कुमारी घर में फंदे पर लटकी मिली थी। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह शिवा ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल और ससुराल पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के पिता सुनील कुमार और चाचा अखिलेश कुमार निवासी फूलपुर करवा ने बताया कि शिवा कुमारी की शादी 16 अप्रैल 2025 को शिवानंद के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग करने लगा था। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। तीन माह पहले जब शिवा मायके आई थी तो उसने बताया था कि ससुराल वालों ने उसके जेवर बेच दिए हैं। जेवर वापस मांगने पर बेटी को पीटा गया। 23 जुलाई को फंदा लगाकर लटका दिया गया। सीओ आरडी मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।