फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mosquito menace rises; viral infection cases increase.

Etawah News: मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, वायरल के मरीज बढ़े

Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mosquito menace rises; viral infection cases increase.
फोटो01:: खून की जांच करवाने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
विज्ञापन


-जिला अस्पताल में 1115 मरीजों ने दोपहर तक करवाया पंजीकरण
-डॉक्टर मरीजों को देखने के बाद 230 या 250 की करवा रहे जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बारिश में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई हैं। पहले जहां वायरल के 15 से 20 मरीज पहुंच रहे थे, अब इनकी संख्या 35 से अधिक हो गई है। डॉक्टर मरीजों को देखने के बाद 230 से लेकर 250 मरीजों की जांच करवा रहे हैं। इसमें अधिकतर मरीजों को सर्दी, जुकाम के अलावा वायरल फीवर के मरीज निकल रहे हैं। डॉक्टर दवा के साथ उन्हें बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
बुधवार को बाबा भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में 1115 मरीजों ने दोपहर 13 बजे तक पंजीकरण करवाया। इसमें सबसे अधिक सर्दी, जुकाम, खांसी के अलावा वायरल फीवर के मरीज पहुंचे। डॉ. शांतनु निगम ने मरीजों के परीक्षण के बाद 118 लोगों की जांच करवाई। इसमें 35 मरीज वायरल फीवर की चपेट में निकले। अन्य मरीजों को सामान्य सर्दी, जुकाम व खांसी निकली। डॉक्टर ने जांच रिपोर्ट के बाद उन्हें दवा लिखी। साथ ही बदलते मौसम में मच्छरों से बचने की सलाह दी। ठंड या तेज बुखार आने पर तुरंत जांच करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि वायरल फीवर के बुखार में प्लेटलेट्स बहुत जल्दी कम होती है। ऐसे में खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाकर इलाज करवाना चाहिए।
विज्ञापन



मच्छर के काटने से ये होते हैं रोग...

मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, जीका वायरस, मलेरिया, वेस्ट नाइल वायरस, पीला बुखार, फाइलेरिया, टुलारेमिया, डिरोफाइलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस आदि बीमारियां होती है। यह मरीजों के लिए जानलेवा भी साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह करें बचाव

सुबह-शाम फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। घर व आसपास गंदगी एकत्र न होने दें। कूलर व नाली में गंदा पानी जमा न होने दें। मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी व कॉइल का इस्तेमाल करें। ठंड देकर या तेज बुखार आने पर तुरंत जांच करवाएं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दवा का सेवन करें। झोलछाप से बिल्कुल भी इलाज न करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed