फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Separate queues for men and women at Hazari Mahadev.

Etawah News: हजारी महादेव में महिला-पुरुष के लिए होंगी अलग कतारें

Thu, 30 Jul 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Separate queues for men and women at Hazari Mahadev.
- सावन मेले की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। सावन मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने हजारी महादेव मंदिर पहुंचकर मेले की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य और थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा के साथ मंदिर के प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि कांवड़ियों के लिए अलग मार्ग और कतार की व्यवस्था रहेगी, जबकि दर्शनार्थी महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई जाएंगी। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग पहले से पूरी करने के भी निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर की ओर आने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति न बनने दी जाए। वाहनों की पार्किंग केवल निर्धारित स्थलों पर कराई जाए तथा रूट डायवर्जन योजना का सख्ती से पालन कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और फर्स्ट-एड किट की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए पांच थानों के थानाध्यक्ष, 10 इंस्पेक्टर, 60 महिला एवं 60 पुरुष पुलिसकर्मी तथा डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था के लिए आधा दर्जन ट्रैफिक कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा ने मेला समिति को पहले सोमवार से पूर्व प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। वहीं थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मंदिर मार्ग पर बैरियर लगाकर बड़े वाहनों का प्रवेश पहले ही रोक दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार सहित मेला समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed