फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Team leaves for Delhi in search of accused involved in stone-pelting at Vande Bharat.

Etawah News: वंदे भारत में पत्थरबाजी के आरोपी की तलाश में टीम दिल्ली रवाना

Thu, 30 Jul 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Team leaves for Delhi in search of accused involved in stone-pelting at Vande Bharat.
फाॅलोअप
विज्ञापन

- सीसीटीवी फुटेज आने पर पता चल सकेगा किसने फेंका था पत्थर
- सराय भूपत के पास नॉनस्टॉप वंदे भारत पत्थर लगने से चटक गया था शीशा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दिल्ली से बनारस जा रही नॉनस्टॉप वंदे भारत एक्सप्रेस पर मंगलवार सुबह सराय भूपत स्टेशन के पास शरारतीतत्वों ने पत्थरबाजी कर दी थी। इसमें कोच का शीश चटक गया था। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ ने मामले की जांच की थी। इस दौरान कुछ पता नहीं चल सका था। आरोपी को पकड़ने के लिए आरपीएफ टीम को दिल्ली भेजा गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित ने बताया मंगलवार सुबह ट्रेन संख्या 22436 दिल्ली-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से बनारस जा रही थी। इस दौरान शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए थे। इससे कोच का शीशा चटक गया था। ट्रेन में पत्थर लगने से यात्री सहम गए थे। उन्होंने इसकी शिकायत रेलवे अफसरों व टूंडला कंट्रोम रूम में की थी। शिकायत पर आरपीएफ टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन यहां आरोपियों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित ने बताया कि आरपीएफ टीम को सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए दिल्ली भेजा गया है। इसमें कुछ सुराग मिले हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed