सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   When the CDO was not found in the office, the Congressmen locked it.

Etawah News: कार्यालय में नहीं मिले सीडीओ तो कांग्रेसियों ने लगाया ताला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
When the CDO was not found in the office, the Congressmen locked it.
विज्ञापन
इटावा। केंद्र और प्रदेश सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता विकास भवन में सीडीओ को ज्ञापन देने पहुंचे। सीडीओ न मिलने पर कांग्रेसियों ने उनके कार्यालय पर सांकेतिक ताला लगाया। इसके बाद ज्ञापन डीडीओ को सौंपा।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित और शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले लगभग एक करोड़ श्रमिक परिवारों को पिछले ढाई महीने से मजदूरी नहीं मिली है। शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले आठ महीनों से मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मामले में प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, करण सिंह राजपूत, प्रशांत तिवारी, अरुण यादव, कुसुम लता उपाध्याय, अमित त्रिपाठी अंबुज, आशाराम कठेरिया, विष्णुकांत मिश्रा, सुनीता कुशवाहा, आसिफ जादरान, अनुराग कर्ण, दीक्षा शुक्ला, अंसार अहमद, सुहेल वारसी, रणवीर सिंह यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed