{"_id":"69c574a25b903867d50b72f8","slug":"womans-body-found-hanging-in-laws-flee-etawah-news-c-216-1-etw1005-139955-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, ससुरालीजन भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, ससुरालीजन भागे
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत चौपला स्थित विद्युत स्टेशन के पास घर में महिला का शव फंदे से लटका मिला। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जौली यादव (24) निवासी ईश्वरपुरा उमरैन थाना ऐरवाकटरा की शादी दो साल पूर्व हर्षित उर्फ गुलशन निवासी चौपला के साथ हुई थी। गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर की दूसरी मंजिल पर महिला का शव फंदे से लटका मिला। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बाद में ससुरालीजन भाग गए। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर मृतक महिला का भाई शिवम मौके पर पहुंचा।
गुलशन ग्वालियर में एक निजी होटल में काम करता है। वह बुधवार शाम को ही घर पर लौट कर आया था। जौली अपने पीछे एक साल की पुत्री को छोड़कर गई है जिसका चार अप्रैल को जन्मदिन था। इसी कारण गुलशन घर पर आया था। घटना होने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह मय बल के मौके पर पहुंचे।
उन्होंने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह ने बताया मामला संदिग्ध है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos