{"_id":"69c82a280b2b32342f0230cf","slug":"25-players-selected-in-under-19-cricket-trials-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-139646-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल में 25 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल में 25 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
फोटो-10 स्टेडियम में मौजूद जोनल ट्रायल के लिए चुने गए खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का जनपदीय फाइनल ट्रायल शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। ट्रायल में कुल 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर चयन के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। टीम के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
ट्रायल के दौरान 24 गेंदबाजों और 16 बल्लेबाजों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक गेंदबाज को 12 गेंद फेंकने का मौका दिया गया, जबकि बल्लेबाजों को 24 गेंद खेलने का अवसर मिला। कड़ी धूप के बावजूद खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी फिरोजाबाद जोन में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम चयन में नौ बल्लेबाज, छह तेज गेंदबाज और दो स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया गया है। इसके अलावा आठ खिलाड़ियों को रिजर्व सूची में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जोनल प्रतियोगिता के लिए कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जोन की तिथि घोषित होने के बाद चयनित टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।
Trending Videos