फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   4,461 adolescent girls administered HPV vaccine.

Farrukhabad News: 4461 किशोरियों को लगाया एचपीवी टीका

Wed, 15 Jul 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
4,461 adolescent girls administered HPV vaccine.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 4461 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आनंद उपाध्याय ने बताया कि एचपीवी संक्रमण से 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सुरक्षित किया जा रहा है। यह संक्रमण कई वर्षों बाद कैंसर का रूप ले सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, किशोरावस्था में एचपीवी वैक्सीन लगने से सर्वाइकल कैंसर का खतरा काफी कम होता है। स्वास्थ्य विभाग ने पांच विशेष टीमें गठित की हैं। इन टीमों में एएनएमटीसी की प्रशिक्षु छात्राएं भी शामिल हैं। ये टीमें विद्यालयों में छात्राओं से संवाद कर रही हैं। वे एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर और टीकाकरण की आवश्यकता पर जानकारी दे रही हैं। आनंद उपाध्याय ने कहा कि टीकाकरण से बेटियां सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed