{"_id":"6a57cdbaaf41349c7c072e52","slug":"611-crore-released-to-545-panchayats-for-sanitation-activities-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-145371-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 545 पंचायतों को स्वच्छता कार्यों के लिए 6.11 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 545 पंचायतों को स्वच्छता कार्यों के लिए 6.11 करोड़ रुपये जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिले की 545 ग्राम पंचायतों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के तहत स्वच्छता कार्यों के लिए 6 करोड़ 11 लाख रुपये की धनराशि साख सीमा के रूप में उपलब्ध कराई गई है। यह राशि जिलाधिकारी अंकुर लाठर के निर्देश पर दी गई है।
ग्राम पंचायतें इस धनराशि का उपयोग अपनी स्वच्छता कार्ययोजना के अनुरूप विभिन्न विकास कार्यों पर करेंगी। इनमें रिसोर्स रिकवरी सेंटर, सोख्ता गड्ढे, वर्मी कम्पोस्ट, ई-रिक्शा, कचरा पात्र और तालाबों का सुंदरीकरण शामिल है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों, गुणवत्ता और समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। कार्य पूरे होने के बाद सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम सचिव और सलाहकार अभियंता संयुक्त रूप से सत्यापन करेंगे। इसके बाद आवश्यक अभिलेख एसएनए स्पर्श 2.0 पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।