{"_id":"69b995a80772ef47be0d83d4","slug":"a-jam-was-imposed-demanding-the-arrest-of-the-dowry-murder-accused-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-139045-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। कस्बा के मोहल्ला जटपुरा में फंदा से लटककर महिला के मौत के मामले में मंगलवार को पति सहित सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर शव रखकर जाम लगा दिया।
कस्बा के मोहल्ला जटपुरा निवासी अनुज कुमार की पत्नी प्रियंका की सोमवार को घर में फंदे पर लटकने से मौत हो गई थी। इसमें कायमगंज के मोहल्ला घसिया निवासी शिव मोहन ने पुत्री प्रियंका की हत्या का आरोप लगाया। शिवमोहन की तहरीर पुलिस ने पति अनुज कुमार, सास नीलम, ननद आरती पत्नी संदीप, अंजनी, अर्चना पत्नी प्रदीप (पता अज्ञात), जेठ अनिल कुमार व देवर अभय कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर परिजन ने शव थाने के पास फैजबाग मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। क्षेत्राधिकार कायमगंज राजेश कुमार द्वारा 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने का आश्वासन मिलने पर जाम खोला गया। इसके बाद परिजन शव उठाकर अंतिम संस्कार के लिए ढाई घाट गंगा तट पर लेकर चले गए।
दरवाजे के सामने लघुशंका करने के विरोध पर लाठी-डंडे चले, पांच घायल
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव रोशनाबाद में मंगलवार दोपहर दरवाजे के पास लघुशंका करने का विरोध करने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले गए। इसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। थाने में जवाबी तहरीर दी गई है। क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी राजकुमार ने परिवार के ही कमलेश सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि आए दिन आरोपी उनके घर के सामने खड़े होकर लघुशंका करता है। मना किया तो लाठी-डंडों से हमला कर उसे व उसकी पत्नी रानी देवी को घायल किया। दूसरे पक्ष से कमलेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में कहा कि आरोपी आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर उसे, उसकी मां सरस्वती व पिता महेंद्र को घायल कर दिया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद )
मासूम की मौत में ई-रिक्शा चालक पर प्राथमिकी
कंपिल। क्षेत्र के गांव राईपुर चिनहटपुर निवासी तेजसिंह ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा कि 6 मार्च की सुबह 9.30 बजे उनका पुत्र अर्जुन (6) घर से स्कूल जा रहा था। कंपिल की ओर से आ रहे ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, इससे पुत्र घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ई-रिक्शा गांव दूदेमई (कमलपुर ) निवासी महावीर चला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद )
Trending Videos