{"_id":"69baf8c25b8ca3198e0d4299","slug":"after-a-fight-with-her-husband-the-wife-committed-suicide-by-hanging-herself-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-139104-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर राबी में पति से हुए झगड़े के बाद गुस्साई महिला कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे लटक गई थी। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पड़ोसियों के सहयोग से महिला को अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पति भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महरूपुर राबी निवासी कार्तिकेय उर्फ भूरा बुधवार शाम घर पर था। उसका पत्नी शिल्पी (24) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे गुस्साई शिल्पी ने कमरे में फंदा लगा लिया। ग्रामीण की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान पति भूरा भाग गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को फंदे से उतारा और सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉ. विकास पटेल ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शिल्पी का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। उसके एक वर्षीय पुत्र ऋषभ है। उसका मायका औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र में है।
अस्पताल पहुंची जेठानी कंचन ने बताया कि घटना के समय वह बाजार गई थी। सास कुसमा कोल्ड स्टोर में आलू बीनने गई थीं। घर पर शिल्पी व भूरा ही थे। बताया कि तीन दिन पूर्व पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तब से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos