{"_id":"6a665a7756bcbadacc0d5c84","slug":"fatehgarh-gursahaiganj-road-to-be-widened-to-four-lanes-at-a-cost-of-18826-crore-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-145925-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फतेहगढ़-गुरसहायगंज मार्ग 188.26 करोड़ से होगा फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फतेहगढ़-गुरसहायगंज मार्ग 188.26 करोड़ से होगा फोरलेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री की जिला मुख्यालयों को बेहतर नेटवर्क से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत फतेहगढ़-गुरसहायगंज मार्ग के फोरलेन होने की उम्मीद एक बार फिर प्रबल हो गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी और भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के प्रस्ताव पर 188.26 करोड़ की लागत से 24 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण का संशोधित प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो फर्रुखाबाद से कन्नौज, कानपुर, लखनऊ और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे तक का सफर अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम हो जाएगा।
इस मार्ग को स्टेट हाईवे के रूप में विकसित कर फोरलेन सड़क से एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना बनाई गई है। पिछले तीन वर्षों में दो बार प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद परियोजना को मंजूरी नहीं मिल सकी थी। इस बार मुख्यमंत्री के संभावित जनपद दौरे और विकास परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रमों को देखते हुए इस प्रस्ताव के स्वीकृत होने की संभावना बढ़ गई है।
फतेहगढ़ से गुरसहायगंज तक प्रस्तावित मार्ग का 24 किलोमीटर हिस्सा जनपद में तथा लगभग आठ किलोमीटर हिस्सा कन्नौज में आता है। सर्वे के दौरान कमालगंज कस्बे के मुख्य बाजार और कानपुर रोड पर रेलवे लाइन की निकटता जैसी तकनीकी चुनौतियां सामने आई थीं, लेकिन विभाग ने संशोधित प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए विभाग की ओर से पेड़ाें और बिजली के पोलों को भी चिन्हित किया जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही भूमि संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
सदर और भोजपुर विधायक के प्रस्ताव पर फतेहगढ़-गुरसहायगंज मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही परियोजना पर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
मुरलीधर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी)