फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If the destination was Haryana, how did one reach Panchal Ghat after exiting the Ganga Expressway?

Farrukhabad News: जाना था हरियाणा तो गंगा एक्सप्रेसवे से उतरकर पांचाल घाट कैसे पहुंचे

Mon, 27 Jul 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
If the destination was Haryana, how did one reach Panchal Ghat after exiting the Ganga Expressway?
फर्रुखाबाद। अरुण की हत्या के मामले में पुलिस की शक की सुई उनके नजदीकी लोगों पर ही घूम रही है। पुलिस अरुण व उनके नजदीकी लोगों की काल डिटेल खंगाल रही है। इससे कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अरुण को परिवार के साथ वापस हरियाणा जाना था तो वह गंगा एक्सप्रेसवे से उतर कर फर्रुखाबाद पांचाल घाट क्या करने पहुंचे। इसका जवाब उनकी पत्नी राखी भी नहीं दे सकीं।
विज्ञापन

पत्नी राखी ने पुलिस को बताया कि वह बनारस घूमने के बाद वापस घर जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे तो सीधा मेरठ पहुंचाता, इसके बाद आसानी से हरियाणा पहुंच जाते। फर्रुखाबाद आने की जरूरत ही नहीं थी। पुलिस ने अरुण के फोन को कब्जे में लिया है। उनमें अंतिम कॉल श्याम होंडा के नाम से आने की बात कही गई है। राखी ने पुलिस को जानकारी दी कि एक अन्य नंबर से पहले भी कई बार कॉल आई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी कि हाईवे पर किसी को गोली मार दी गई है। इसके बाद से पुलिस ने मौके पर छानबीन की। खुलासे के लिए तीन टीमों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed